Mahila Nidhi Yojana 2023 Rajasthan रोजगार ऋण आवेदन, लाभ

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

जैसा की हम जानते है की राजस्थान के मुख्यमंत्री आये दिन राजस्थान की बेहतरी के लिए नई- नई योजनाओ का आगमन करते है और राजस्थान के लोगो को उनकी जरूरते पूरी करने के साथ-साथ उनको सशक्त बनाने का भी प्रयास कर रहे है और इसी प्रयास के अंदर श्री मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राजस्थान महिला निधि योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंदर महिलाओ के लिए बहुत से लाभ वितरित किये जा रहे है। आइये इस आर्टिकल में माध्यम से राजस्थान महिला निधि योजना के बारे में संक्षिप्त में जाने।

Mahila Nidhi Yojana Rajasthan 

Mahila Nidhi Yojana Rajasthan की शुरुआत तिथि 26 अगस्त 2022 शुक्रवार के दिन हुई थी और इसकी स्थापना श्री मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने महिला समानता दिवस के दिन महिलाओ को मजबूत करने की मुहीम के साथ स्थापित की थी।  इसके अंतर्गत महिलाओ को स्वंय का रोजगार करने के लिए ऋण प्रदान करती है जिससे वह खुद का रोजगार शुरू कर सके और अपने आपको सशक्त बना पाए। Mahila Nidhi Yojana की सबसे पहले शुरुआत तेलंगाना में हुई थी अब राजस्थान दूसरा राज्य है जिसने Mahila Nidhi Yojana Rajasthan स्थापित किआ है।

वर्तमान में  के राजस्थान के 33 जिलों में 2 लाख 70 हजार स्वयं सहायता समूह( Self help group ) गठित हो चुके हैं। जिसमें 30 लाख से ज्यादा परिवारों ने हिस्सा लिया है।  2022-23 में 50,000 स्वयं सहायता समूह बनाने का प्रस्ताव रखा गया है और आने वाले दिन में ये संभव होने वाला है, जिसमें और 6 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा. अब महिला निधि योजना का लाभ राज्य के 36 लाख परिवारों को चरणबद्ध तरीके से प्रदान किया जाएगा, उनकी जरूरतों के लिए उद्योग करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना का नामRajasthan Mahila Nidhi Yojana
किसने शुरुआत कीमुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
घोषणाबजट 2022-23 में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से
लाभार्थीस्वयं सहायता समूह से जुड़े परिवार
उद्देश्यउद्योग के लिए ऋण प्रदान करना
लाभार्थी परिवारलगभग 36 लाख
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करे 

Mahila Nidhi Yojana के उद्देश्य

महिला निधि योजना का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है इसमें ये महिलाओ को ऋण देते है जिसके सहायता से वो महिलाये अपना खुद का रोजगार शुरू कर सके।  ये ऋण आपको जल्द से जल्द मिल जाता है जो इसकी सबसे खास बात है। 40000  तक का लोन आपको 2 दिन के अंदर मिल जाता है और यदि आप 40000 से ज्यादा का लोन लेना चाहते है तो आपको 15 दिन का इंतज़ार करना होगा और 15 दिन के बाद आपको ये ऋण प्राप्त हो जाता है।

Mahila Nidhi Yojana Benefits 

  • महिला निधि योजना की शुरुआत 26 अगस्त 2022 को राजस्थान के मौजूदा सीएम अशोक गहलोत जी के द्वारा शुरू किया गया था।
  • महिला निधि योजना के अंतर्गत महिलाओ को उनकी आर्थिक स्थिति को दृढ़ बनाना होता है और महिला सशक्तिकरण ही इस योजना का मुख्य मुद्दा होता है।
  • इस योजना के अंतर्गत औरतों को अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए 48 घंटे के अंदर अंदर 40000 का लोन मिल जाता है| अगर किसी महिला को 40000 से ज्यादा का लोन चाहिए तो उसे 15 दिन का इंतजार करना पड़ता है।
  • राजस्थान के 33 जिलों में 2 लाख 70 हजार स्वयं सहायता समूह( Self help group ) गठित हो चुके हैं। जिसमें 30 लाख से ज्यादा परिवारों ने हिस्सा लिया है।  2022-23 में 50,000 स्वयं सहायता समूह बनाने का प्रस्ताव रखा गया है और आने वाले दिन में ये संभव होने वाला है, जिसमें और 6 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा. अब महिला निधि योजना का लाभ राज्य के 36 लाख परिवारों को चरणबद्ध तरीके से प्रदान किया जाएगा

महिला निधि योजना राजस्थान का लाभ कौन कौन ले सकता है?

महिला निधि योजना राजस्थान का लाभ कौन ले सकता है ये भी सवाल आपके मन में आ रहा होगा तो आपको हम नीचे बताने वाले है की इस योजना का लाभ कौन ले सकता है : –

  • महिला निधि योजना का लाभ राजस्थान की हर महिला उठा सकती है जो भी खुद का बिजनेस चालू करना चाहती है और खुद को सशक्त बनाना चाहती है वो हर एक महिला इस योजना में आवेदन दे सकती है।
  • महिला निधि योजना राजस्थान का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 18 या 18 से अधिक होनी चाहिए तभी वे इस योजना का लाभ उठा सकते है।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभ तभी आपको मिल सकता है जब आपके पास पूर्ण रूप से दस्तावेज है इसलिए आपको अपने दस्तावेजों को पूरा करने की आवश्कता होती है।
  • लाभ राज्य के 36 लाख परिवारों को चरणबद्ध तरीके से प्रदान किया जाएगा।
  • महिला निधि योजना के परिवार से आपको सबसे पहले जुड़ना होगा उसके बाद ही आप महिला निधि योजना का लाभ उठाने के लिए eligible हो पाएंगे।
  •  इस योजना के अंतर्गत राज्य के 33 जिलों में 27 लाख स्वयं सहायता समूह बनाए जा चुके हैं, जिस में 30 लाख परिवारों को जोड़ा गया है|
    लेकिन साल 2023-24 तक स्वयं सहायता समूह को बढ़ाकर 50000 कर लिया जाएगा जिसमें 70 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा।

पात्रता आवश्यक दस्तावेज (Eligibilty and Documents) 

Mahila Nidhi Yojana का लाभ लेने के लिए आपको महत्वपूर्ण दस्तावेज (Documents) की आवश्यकता होती है, यह Documents आपको इस योजना में पात्रता हेतु सरकारी प्रक्रियाओं को आसान बनाते हैं।

  • महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • एड्रेस प्रूफ
  •  Income Proof Letter
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

महिला निधि योजना में Online Apply 

Mahila Nidhi Yojana Rajasthan Near me: राजस्थान राज्य के जितने भी लोग जो इस महिला निधि योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो उन्हें अभी कुछ समय के लिए इंतज़ार करना होगा क्योंकि इस योजना की घोषणा अभी राजस्थान सरकार ने नहीं की है, अभी इसकी आवेदन प्रक्रिया जारी नहीं की गई है। जैसे ही इस योजना की आवेदन प्रक्रिया जारी होगी तब हम आपको Update जरूर करेंगे जिस के बाद आपको ये स्पष्ट हो जायेगा की Mahila Nidhi Yojana Rajasthan के तहत आवेदन की प्रक्रिया किस तरह से होती है। आप हमारी इस पोस्ट से आगे भी जुड़े रहे।

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
yojnapedia.com

yojnapedia.com

Leave a Comment

Top Stories